गाय का वैज्ञानिक महत्व

ऐसा नहीं है कि गाय केवल धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण होती है। बल्कि कुछ वैज्ञानिक तथ्य भी हैं जो गाय के महत्व को दर्शाते हैं। भले ही दूध, दही, घी के मामले में आज भैंस से मात्रात्मक दृष्टि से उत्पादन ज्यादा मिलता हो लेकिन गुणवत्ता के मामले में गाय के दूध, व गाय के दूध से बने उत्पादों का कोई मुकाबला नहीं हैं। एक और गाय का दूध ज्यादा शक्तिशाली होता है तो वहीं उसमें वसा की मात्रा भैंस के दूध के मुकाबले बहुत कम मात्रा में पायी जाती है। गाय के दूध से बने अन्य उत्पाद भी काफी पौष्टिक होते हैं।
माना जाता है कि गाय ऑक्सीजन ग्रहण करती है और ऑक्सीजन ही छोड़ती है। गौमूत्र में ऐसे तत्व होते हैं जो हृद्य रोगों के लिये लाभकारी हैं। जैसे कि गौमूत्र में पोटेशियम, सोडियम, नाइट्रोजन, फास्फेट, यूरिया, यूरिक एसिड और दूध देते समय हुए गौमूत्र में लेक्टोज आदि की मात्रा का आधिक्य होता है। जिसे चिकित्सीय दृष्टि से लाभकारी माना जाता है।
गाय का गोबर खाद के रुप में इस्तेमाल करने पर जमीन की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि होती है। इस तरह कई कारण हैं जो गाय के वैज्ञानिक महत्व को भी बतलाते हैं।

Blog Category: