गोवर्धनधारी की दुलारी गौ माँ

गोवर्धनधारी की दुलारी गौ माँ

गोवर्धनधारी की दुलारी गौ माँ
साधु संतोँ मुनियोँ की प्यारी गौ माँ
ममता की मृदु फुलवारी गौ माँ
पर्यावरण की रखवाली गौ माँ
मानव पे सदा उपकारी गौ माँ
कदम कदम सुखकारी गौ माँ
हाय फिर भी है दुखियारी गौ माँ
संकट मेँ आज है हमारी गौ माँ
.
गौमाता का दूध अमृत समान है
गोबर और मूत्र भी गुणोँ की खान हैँ
रक्तचाप मधुमेह ज्वर अस्थमा
कैँसर जैसे रोगोँ का ये करे खात्मा
गौमूत्र के जैसे एंटीबॉयटिक नहीँ है
घी से ज्यादा कुछ स्वास्थ्यदायक नहीँ है
हृदय रोग मेँ भी गुणकारी गौ माँ
संकट मेँ आज है हमारी गौ माँ
.
कातर निगाहेँ हमेँ देख रही हैँ
फैली हुई बाहेँ हमेँ देख रही हैँ
चीखेँ और आहेँ हमेँ देख रही हैँ
कत्लघर की राहेँ हमेँ देख रही हैँ
हम चारा पानी का प्रबंध करेँगे
गौहत्या हम हर हाल बंद करेँगे
हमेँ ही बचानी है हमारी गौ माँ
संकट मेँ आज है हमारी गौ माँ
.
कत्लखाने मेँ उसे जब लाया जाता है
तीन चार दिन भूखा रखा जाता है
जंजीरोँ से उल्टा लटकाया जाता है
खौलता गर्म पानी उस पे डाला जाता है
चमड़े पर से बालोँ को हटाया जाता है
जख्मी कर के लहू फिर निकाला जाता है
पता नहीँ जिँदा काहे रखा जाता है
जिँदा रहते चमड़ा फिर निकाला जाता है
कितनी क्रूरता से मौत पाती गौ माँ
संकट मेँ आज है हमारी गौ माँ
.
न केवल गौरक्षा का नारा दीजिये
न केवल मुँह से ही जयकारा कीजिये
बेसहारा प्राणी को सहारा दीजिये
दूध जिसका पिया उसे चारा दीजिये
अहिँसा का बुलंद सितारा कीजिये
गौहत्या करने वालोँ को दण्ड दीजिये
देखो कैसी रो रही बेचारी गौ माँ
संकट मेँ आज है हमारी गौ माँ
.
भारत की संस्कृति कृषि-प्रधान है
गौवंशी बैलोँ से खेत खलियान है
पश्चिमी देशोँ ने किया जो बेजान है
दया क्षमा शाँति का वो स्वाभिमान है
गौमाता की हत्या ऐसा कारस्थान है
जख्मी किया जा रहा ये हिन्दुस्तान है
भारत के सपूतोँ पुकारे गौ माँ
संकट मेँ आज है हमारी गौ माँ
.
हिन्दु सिख इसाई या मुसलमान है
हम सब भारत माता की ही संतान है
हमेँ क्या हमारे कर्त्तव्योँ का ज्ञान है
या जानकर भी आज हम अनजान हैँ
गौमाता ही भारत माँ की पहचान है
गौहत्या भारत माता का अपमान है
देश गर बचाना है बचाओ गौ माँ
.

Blog Category: